नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद, भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में रोग निगरानी, अस्पतालों की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग को और मजबूत किया जाए।
हमारे सूत्र बताते हैं कि 21 मई को, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुन्या सलीला श्रीवास्तव ने सभी
